मैक्सिको में तूफान से 34 की मौत

वेराक्रूज (मैक्सिको) : तूफान इंग्रिड और उष्णकटिबंधीय तूफान मैनुअल के कारण पैदा हुए हालत से हुयी भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर और दक्षिण–पश्चिम मैक्सिको के शहरों में बाढ़ आ गयी और भूस्खलन के कारण राजमार्ग टूट गये जिसके कारण 34 लोगों की मौत हो गयी है. मैक्सिको सरकार ने कहा है कि देश में 1958 […]
वेराक्रूज (मैक्सिको) : तूफान इंग्रिड और उष्णकटिबंधीय तूफान मैनुअल के कारण पैदा हुए हालत से हुयी भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर और दक्षिण–पश्चिम मैक्सिको के शहरों में बाढ़ आ गयी और भूस्खलन के कारण राजमार्ग टूट गये जिसके कारण 34 लोगों की मौत हो गयी है.
मैक्सिको सरकार ने कहा है कि देश में 1958 के बाद मौसम का ऐसा संकट देखने को नहीं मिला था. 1958 में देश में एक साथ दो अलग–अलग तटों से दो उष्णकटिबंधीय तूफान आए थे.
राज्य नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इंग्रिड के कारण हो रही भारी बारिश के चलते 23,000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ पलायन कर चुके हैं और 9,000 आपातकालीन आश्रय स्थलों में शरण लिये हुये हैं. प्राकृतिक विपदा के कारण कम से कम 20 राजमार्गों और 12 पुलों को क्षति पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










