चीन ने माइक्रोब्लाग पर नियम सख्त किए

Updated at :09 Sep 2013 9:05 PM
विज्ञापन
चीन ने माइक्रोब्लाग पर नियम सख्त किए

बीजिंग: आनलाइन अफवाहों पर अंकुश लगाने के सख्त उपाय करते हुए चीन ने आज नए नियम जारी किए जिसमें अपमानजनक सामग्री वाले पोस्ट को फैलाने पर इंटरनेट उपयोक्ता को तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है. आज जारी एक न्यायिक निर्देश में कहा गया है कि चीन में अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट करने […]

विज्ञापन

बीजिंग: आनलाइन अफवाहों पर अंकुश लगाने के सख्त उपाय करते हुए चीन ने आज नए नियम जारी किए जिसमें अपमानजनक सामग्री वाले पोस्ट को फैलाने पर इंटरनेट उपयोक्ता को तीन साल तक की कैद की सजा हो सकती है.

आज जारी एक न्यायिक निर्देश में कहा गया है कि चीन में अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट करने वाले लोगों के पोस्ट को अगर फैलाया जाता है तो व्यक्ति को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है. सुप्रीम पीपल्स कोर्ट और सुप्रीम पीपल्स प्रोक्यूरेटरेट द्वारा जारी दस्तावेज में कहा गया है कि यदि व्यक्ति द्वारा आनलाइन माध्यम से फैलाई गई अफवाहों को 5,000 से अधिक इंटरनेट उपयोक्ता द्वारा देखा जाता है या 500 बार से अधिक पुन: ट्विट किया जाता है तो व्यक्ति को मानहानि के आरोपों का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola