27 सितंबर को होगी ओबामा,मनमोहन की बैठक

वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच व्हाइट हाउस में बैठक तय कार्यक्रम के मुताबिक 27 सितंबर को होगी.अधिकारियों ने बताया कि ओबामा और मनमोहन के बीच रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर किसी औपचारिक बैठक की योजना नहीं है, लेकिन दोनों नेताओं के इस […]
वाशिंगटन : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच व्हाइट हाउस में बैठक तय कार्यक्रम के मुताबिक 27 सितंबर को होगी.अधिकारियों ने बताया कि ओबामा और मनमोहन के बीच रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर किसी औपचारिक बैठक की योजना नहीं है, लेकिन दोनों नेताओं के इस हफ्ते इसके इतर एक दूसरे से बातचीत करने की उम्मीद है. दोनों देशों के अधिकारियों ने सीरियाई संकट के चलते ओबामा और मनमोहन के बीच 27 सितंबर को होने वाली बैठक के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किसी तरह के बदलाव की संभावना से कल इनकार कर दिया.
ओबामा ने सीरिया के असद शासन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने का फैसला किया है और उन्होंने इस सिलसिले में कांग्रेस से अनुमति मांगी है. कांग्रेस में अगले हफ्ते के शुरु में इस पर मतदान होने की उम्मीद है. सैन्य कार्रवाई के लिए किसी समय अवधि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ओबामा को कांग्रेस की अनुमति मिल जाने पर ही उनके द्वारा सैन्य कार्रवाई किए जाने का आदेश देने की उम्मीद है.
भारत इस बात पर जोर दे रहा है कि वह एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मंजूरी के बगैर सैन्य कार्रवाई का समर्थन नहीं करेगा जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस वैश्विक संगठन को नजरअंदाज करते हुए यह दलील दी कि इसके वीटो शक्ति से लैस दो देश ‘रुस और चीन’ असद शासन को रासायनिक हथियारों के कथित इस्तेमाल के लिए जवाबदेह ठहराने के प्रति अनिच्छुक हैं. बहरहाल, सीरियाई संकट के बीच मनमोहन और ओबामा के बीच 27 सितंबर को होने वाली चर्चा में सीरिया का मुद्दा भी एक विषय होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










