कनाडा के विदेश मंत्री जॉन बेयर्ड ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2015 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

ओटावा: कनाडा के विदेश मंत्री जॉन बेयर्ड ने आज घोषणा की कि वह अपने पद से हट रहे हैं और वह आगामी चुनाव में नहीं उतरेंगे. प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के विश्वस्त करीबियों में एक का सरकार से हटना एक बहुत बडा झटका है क्योंकि कंजरवेटिव नेता इस साल अक्तूबर में होने वाले चुनाव में चौथे […]
विज्ञापन
ओटावा: कनाडा के विदेश मंत्री जॉन बेयर्ड ने आज घोषणा की कि वह अपने पद से हट रहे हैं और वह आगामी चुनाव में नहीं उतरेंगे.
प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के विश्वस्त करीबियों में एक का सरकार से हटना एक बहुत बडा झटका है क्योंकि कंजरवेटिव नेता इस साल अक्तूबर में होने वाले चुनाव में चौथे जनादेश की कोशिश में हैं.
बेयर्ड ने संसद से कहा कि उन्होंने कल हार्पर से बात की थी और उन्हें बताया कि ‘मैं मंत्रिमंडल से हट रहा हूं. मैंने अगला चुनाव भी नहीं लडने की मंशा प्रकट की. ’ पैंतालीस वर्षीय बेयर्ड ने मंत्रिमंडल से हटने के अपने फैसले का कारण नहीं बताया है. वह कनाडाई राजनीति में 20 सालों से हैं. उन्होंने बडे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कनाडा के लिए अधिक जोरदार भूमिका तैयार की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










