पाकिस्तान में दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में हथियारबंद लोगों ने आज घात लगाकर हमला करके अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स के कम से कम दो जवानों की हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने बाजौर के कमर इलाके में सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन पर हमला किया. एक अधिकारी ने कहा कि […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में हथियारबंद लोगों ने आज घात लगाकर हमला करके अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स के कम से कम दो जवानों की हत्या कर दी.
अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने बाजौर के कमर इलाके में सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन पर हमला किया.
एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना के समय सुरक्षा बल नियमित गश्त पर थे. उन्होंने कहा,हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये.
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये. किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान इस तरह के हमलों को अंजाम देता रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










