सिंगापुर ने भारत को बताया करीबी आसियान सहयोगी

Updated at :16 Jul 2013 1:56 PM
विज्ञापन
सिंगापुर ने भारत को बताया करीबी आसियान सहयोगी

सिंगापुर : द्विपक्षीय संबंधों का महत्व रेखांकित करते हुए सिंगापुर ने भारत को करीबी आसियान सहयोगी करार दिया और कहा है कि नई दिल्ली के साथ उसके संबंध बहुपक्षीय हैं जिनमें उत्तरोत्तर विकास हो रहा है. प्रधानमंत्री ली सीन लोंग ने यहां के दौरे पर आए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की और कहा […]

विज्ञापन

सिंगापुर : द्विपक्षीय संबंधों का महत्व रेखांकित करते हुए सिंगापुर ने भारत को करीबी आसियान सहयोगी करार दिया और कहा है कि नई दिल्ली के साथ उसके संबंध बहुपक्षीय हैं जिनमें उत्तरोत्तर विकास हो रहा है.

प्रधानमंत्री ली सीन लोंग ने यहां के दौरे पर आए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात की और कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंध और व्यापार में वृद्धि हुई है एवं इसमें और आगे के विस्तार की गुंजाइश भी है.

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में कहा गया है कि ली ने भारत को आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के सदस्य देशों के साथ संबंधों को लेकर वर्तमान में जारी प्रयासों से आगे जा कर सहयोग का दायरा बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.

खुर्शीद ने आज समाप्त हुए अपने तीन दिवसीय दौरे में एमेराइटस वरिष्ठ मंत्री गोह चोक तोंग और उप प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री तेओ ची हियान से मुलाकात की. गोह और खुर्शीद ने एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए सुरक्षा और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों तथा भारत और आसियान के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ाने के उपायों पर भी विचार विमर्श किया.

तेओ और खुर्शीद ने सिंगापुर और भारत के बीच करीबी बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों की बात दोहराई। इनमें दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय यात्रएं और जनसंपर्क शामिल हैं.

एक टीवी चैनल ‘न्यूज एशिया’ की खबर में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच, खास कर आर्थिक मोर्चे पर सहयोग को और अधिक मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.

खुर्शीद ने अपने दौरे में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया स्टडीज’ और ‘सिंगापुर इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्टरी’ को संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola