जर्मनी पहुंचे बराक ओबामा

Updated at :16 Jul 2013 1:50 PM
विज्ञापन
जर्मनी पहुंचे बराक ओबामा

बर्लिन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रांस अटलांटिक साझेदारी और जर्मनी के साथ नजदीकी रिश्ते के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त करने के बाद आज आधिकारिक दौरे पर बर्लिन पहुंच गए. उनके इस जर्मनी दौरे पर चांसलर एंजेला मर्केल के साथ अमेरिका एवं जर्मनी के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) तथा सीरिया संकट के समाधान के […]

विज्ञापन

बर्लिन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्रांस अटलांटिक साझेदारी और जर्मनी के साथ नजदीकी रिश्ते के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त करने के बाद आज आधिकारिक दौरे पर बर्लिन पहुंच गए.

उनके इस जर्मनी दौरे पर चांसलर एंजेला मर्केल के साथ अमेरिका एवं जर्मनी के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) तथा सीरिया संकट के समाधान के संदर्भ मुख्य रुप से चर्चा होने की संभावना है.

दोनों की बातचीत में अमेरिका के विवादास्पद निगरानी कार्यक्रम का मुद्दा भी उठ सकता है.ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल और दोनों बेटियां भी जर्मनी पहुंचे हैं. जर्मनी पहुंचने से पहले उन्होंने उत्तरी आयरलैंड में जी-8 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola