दोहा में तालिबान आज खोलेगा कार्यालय

Updated at :16 Jul 2013 1:50 PM
विज्ञापन
दोहा में तालिबान आज खोलेगा कार्यालय

दोहा : दोहा में तालिबान का आज एक कार्यालय खोला जाएगा. समझा जाता है कि यह कार्यालय आतंकवादियों और अफगान सरकार के बीच बातचीत आसान बनाने में मदद के लिए खोला जा रहा है. कतर स्थित अलजजीरा टीवी चैनल द्वारा अज्ञात सूत्रों के हवाले से कल दी गई इस खबर में विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया […]

विज्ञापन

दोहा : दोहा में तालिबान का आज एक कार्यालय खोला जाएगा. समझा जाता है कि यह कार्यालय आतंकवादियों और अफगान सरकार के बीच बातचीत आसान बनाने में मदद के लिए खोला जा रहा है.

कतर स्थित अलजजीरा टीवी चैनल द्वारा अज्ञात सूत्रों के हवाले से कल दी गई इस खबर में विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया गया. लेकिन काबुल में तालिबान के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि उसे ऐसे किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है.

अप्रैल माह में राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि दोहा में तालिबान का कार्यालय खोलने से शांति प्रक्रिया में मदद मिल सकती है.

यह बात उन्होंने दोहा में तेल बहुल खाड़ी देश कतर के शासक के साथ बातचीत के बाद अलजजीरा को दिए एक साक्षात्कार में कही थी.

पूर्व में अफगान राष्ट्रपति ने कतर में तालिबान कार्यालय का इस डर से विरोध किया था कि उनकी सरकार इस्लामी चरमपंथियों और अमेरिका के साथ भविष्य में कोई शांति समझौता नहीं कर पाएगी.

आतंकवादियों ने करजई को अमेरिका की कठपुतली बताते हुए उनसे सीधी बातचीत करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola