अमेरिका: तूफान के दौरान एक की मौत, 16 की हालत गंभीर

Updated at : 17 Jun 2014 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका: तूफान के दौरान एक की मौत, 16 की हालत गंभीर

पिल्जर (अमेरिका) : नेब्रास्का के उत्तर पूर्वी भाग में भीषण तूफान के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. तूफान के कारण पिल्जर शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा तबाह हो गया है. नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि कल यहां दो बार तूफान आया जिससे […]

विज्ञापन

पिल्जर (अमेरिका) : नेब्रास्का के उत्तर पूर्वी भाग में भीषण तूफान के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. तूफान के कारण पिल्जर शहर का आधे से ज्यादा हिस्सा तबाह हो गया है.

नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि कल यहां दो बार तूफान आया जिससे कई मकान और प्रतिष्ठान ध्वस्त हो गए. पिल्जर शहर ओमाहा से करीब 160 किमी उत्तर पश्चिम में है. स्थानीय निवासी और आपात सेवा कर्मी रात तक मलबा साफ करने के प्रयास में लगे रहे.

स्टैन्टोन काउंटी के आयुक्त जेरी वेदरहोल्ट ने बताया आधे से अधिक शहर तबाह हो चुका है. ऐसा लग रहा है कि शहर के हर मकान को कुछ न कुछ नुकसान हुआ है. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण घायल हुए लोगों को तीन अस्पतालों में ले जाया गया है. एक घायल की मौत हो गई.

स्टैन्टोन काउंटी के शेरिफ माइक उंगेर ने कहा कि पिल्जर का 50 से 75 फीसदी भाग तूफान से प्रभावित हुआ है. एक स्कूल की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि उसकी मरम्मत भी नहीं की जा सकती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola