सुरक्षा चौकी पर हमला,2 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

Updated at : 04 Jun 2014 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा चौकी पर हमला,2 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

पेशावर : अफगानिस्तान से लगे अशांत सीमाई क्षेत्र में स्थित सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकियों के हमले में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के आतंकियों ने बजौर कबायली एजेंसी में मनोजानंगल और मुखा चौकी पर गोलीबारी की. अधिकारी ने कहा […]

विज्ञापन

पेशावर : अफगानिस्तान से लगे अशांत सीमाई क्षेत्र में स्थित सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकियों के हमले में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए. एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के आतंकियों ने बजौर कबायली एजेंसी में मनोजानंगल और मुखा चौकी पर गोलीबारी की.

अधिकारी ने कहा कि दो सैनिकों की जान चली गयी और एक अधिकारी सहित तीन घायल हो गये. 25 मई के बाद से अफगानिस्तान से सीमा पार से हुए हमले और गोलीबारी की यह तीसरी घटना है. सोमवार को इसी तरह की घटना में दो सैनिक मारे गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola