West Bengal : पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की संपत्ति की तलाश में बीरभूम पहुंची ईडी की टीम

Updated at : 03 Aug 2022 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की संपत्ति की तलाश में बीरभूम पहुंची ईडी की टीम

West Bengal : खबर लिखे जाने तक ईडी के अधिकारी रतन कुटिर में आपस में प्रारंभिक बैठक कर रहे हैं. कोलकाता के बाद लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि शांतिनिकेतन में पार्थ और अर्पिता की और कितनी संपत्ति बरामद होती है या नहीं..?

विज्ञापन

बीरभूम : एसएससी भर्ती घोटाले की जांच में ईडी की टीम सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीरभूम जिले के बोलपुर शांति निकेतन में पहुंची है. सुबह से ही ईडी की टीम पार्थ चटर्जी और अर्पिता की विभिन्न आवासों, भूमि आदि संपत्तियों की तलाशी अभियान शुरू कर दी है. बताया जाता है कि कोलकाता सीजीओ कॉम्प्लेक्स से ईडी की छह टीमें तलाशी अभियान पर बीरभूम के लिए निकली हैं. जिसमें से एक टीम शांतिनिकेतन पहुंचा है. ईडी के अधिकारी बुधवार सुबह सबसे पहले विश्व भारती के रतन कॉटेज पहुंचे. अधिकारियों के साथ एक बड़ा केंद्रीय बल भी मौजूद है. सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम शांतिनिकेतन में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के सभी घरों की तलाशी लेने हेतु शांतिनिकेतन पहुंची है. पार्थ-अर्पिता ने अभी तक कुछ बोला नहीं है. हालांकि, यह ज्ञात है कि ईडी की टीम कई समूहों में विभाजित होगा और विभिन्न घरों की तलाशी करेगा.

पार्थ और अर्पिता की और कितनी संपत्ति बरामद होगी?

खबर लिखे जाने तक ईडी के अधिकारी रतन कुटिर में आपस में प्रारंभिक बैठक कर रहे हैं. बंगाल की राजधानी कोलकाता के बाद लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि शांतिनिकेतन में पार्थ और अर्पिता की और कितनी संपत्ति बरामद होती है या नहीं..? बताया जाता है की अर्पिता मुखर्जी के बाद और पार्थ चटर्जी की एक और सहयोगी मोनालिसा दास केंद्रीय जांच एजेंसी की निगरानी में है. मोनालिसा दास नाम की महिला पेशे से प्रोफेसर हैं. जानकारी यह है कि शांति निकेतन में उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के 3 आलीशान घर हैं. उद्योग मंत्री की ‘करीब’ मोनालिसा भी ईडी की कार्रवाई की निगाह में है. बताया जा रहा है कि कभी-कभी ‘माहौल और हवा पानी बदलने’ के लिए पार्थ चटर्जी और मोनालिसा दास बोलपुर के इन मकानों में समय समय पर आते थे. राज्य के उद्योग मंत्री एसएससी भ्रष्टाचार मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. अर्पिता मुखर्जी भी ईडी के हाथो गिरफ्तार हो चुकी है. ईडी की तलाशी में अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपये नकद, 79 लाख रुपये के सोने के आभूषण मिले है.

शांतिनिकेतन में दो घर और एक गेस्ट हाउस पार्थ चटर्जी के पास

पार्थ चटर्जी के पास शांतिनिकेतन में दो घर और एक गेस्ट हाउस है. शांतिनिकेतन के गोआल पाड़ा में एक फर्म हाउस, एक बगीचा घर और फुल डांगा में एक गेस्ट हाउस है. साथ ही शांतिनिकेतन में कई जगहों पर मंत्री के रिश्तेदारों के नाम जमीन भी है. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, जासूसों को पहले ही पता चल गया था कि मोनालिसा दास के नाम और अर्पिता के नाम बीरभूम के शांतिनिकेतन में कुछ मकान और जमीन साथ ही कोलकाता समेत न्यूटाउन में कई जगह फ्लैट हैं. प्रवर्तन निदेशालय के जासूसों ने पार्थ चटर्जी के घर पर तलाशी अभियान के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद किया था. जांचकर्ताओं को उस स्रोत से मोनालिसा दास का ठिकाना भी मिल गया था. ईडी अपनी हिरासत में पार्थ चटर्जी से मोनालिसा के बारे में और जानकारी जुटा रही हैं. आज कोलकाता के बाद बीरभूम में ईडी की टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई है.

Also Read: West Bengal: अस्पताल से ईडी कार्यालय ले जाते वक्त पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर महिला ने फेंका जूता
अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया फ्लैट से क्‍या मिला

गौरतलब है की एसएससी भर्ती में भ्रष्टाचार की आरोपी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया फ्लैट से ईडी ने करीब 6 किलो सोने के आभूषण बरामद किये थे. ईडी के मुताबिक अर्पिता के फ्लैट से 27 करोड़ 90 लाख रुपये बरामद किये गये थे. इनमें 500 रुपये और 2000 रुपये के नोट शामिल थे.मालूम हो कि 2000 रुपए के नोटों के एक-एक बंडल में 50 लाख रुपए थे. और 20 लाख के बंडलों में 500 रुपये के नोट थे. इसके साथ ही शौचालय से न केवल नकद बरामद हुआ, बल्कि अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया फ्लैट में सोने का पेन भी मिला था. बरामद गहनों की कुल कीमत चार करोड़ से ज्यादा थी. ईडी सूत्रों के मुताबिक अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया रथतला फ्लैट से 4 करोड़ 31 लाख रुपये के सोने के जेवर बरामद हुए थे. इनमें सोने के तीन बिस्कुट थे, जिनमें से प्रत्येक का वजन 3 किलो था.इसके साथ ही 6 सोने की चूड़ी , जिनमें से प्रत्येक का वजन 500 ग्राम था.ईडी सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा एक सोने का पेन भी मिला था.

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola