असम जायेगी वन विभाग की टीम

जलपाईगुड़ी: कुछ महीने पहले गोरूमारा जंगल में गेंडे के दो शव बरामद होने के बाद इस मामले की जांच में जुटी वन विभाग की टीम असम जा रही है. वहां असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक कुख्यात तस्कर को वन विभाग की टीम अपने कब्जे में लेने की कोशिश करेगी. फिलहाल मणिपुर का रहने वाला लियोन […]
यहां उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले दो गेंडे के शव बरामद होने से वन विभाग में खलबली मच गई थी. दोनों गेंडे के सींग गायब थे. उसके बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि तस्करों ने गेंडे की हत्या कर दी और सींग अपने साथ ले गये. तब से ही इस मामले की जांच चल रही है. जांच के लिए राज्य वन विभाग के कई आला अधिकारी डुवार्स भी आये. इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है.
पूछताछ और जांच के बाद पता चला कि उसका नाम लियोन दिनमुयान है और वह मणिपुर के चुचन का रहने वाला है. वह वन्य जीवों का कुख्यात तस्कर है. इस आशय की जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस और वन विभाग को भी गई. उसके बाद ही वन विभाग की टीम उसे अपने कब्जे में लेने के लिए असम रवाना हो गयी है. वन विभाग सूत्रों ने बताया कि लियोन को रिमांड पर लेकर टीम यहां आयेगी. उससे पूछताछ के बाद स्थानीय कई तस्करों के नाम का खुलासा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










