वृद्ध ने दिव्यांग छात्रा के साथ की अश्लील हरकत

बालूरघाट. आम देने के बहाने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक दिव्यांग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप एक वृद्ध पर लगा है. यह घटना जिले के हिली थाना के अधीन बनिसिरा ग्राम पंचायत के नवपाड़ा इलाके में घटी है.आरोपी का नाम सुदेव अली(60) है.वह पेशे से किसान है. शिकायत मिलने के बाद […]
वह नवपाड़ा का ही रहने वाला है. इस घटना की खबर लगते ही स्थानीय चाइल्ड लाइन के अधिकारी तथा पंचायत प्रधान नरेश सरकार मौके पर पहुंचे. हिली थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. हांलाकि आरोपी के परिवार वालों ने फंसाने का आरोप लगाया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी नवपाड़ा जुनियर हाइ स्कूल में पांचवीं में पढ़ती है. पिता कोलकाता में नौकरी करते हैं. वह अपनी एक सहेली के साथ नवापाड़ा दिघी गयी थी. दोनों ने वहां एक बगीचे पहले से ही रहे सुदेव से आम की मांग की. उसने आम देने के नाम पर दोनों किशोरियों को पास ही बने अपनी घर में बुलाया. आरोप है कि उसी दौरान उसने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की. इसमे से एक तो तत्काल मौके से भाग गयी,लेकिन दूसरी विकलांग होने की वजह से नहीं भाग पायी. जो किशोरी भाग गयी थी,उसने इसकी जानकारी स्थानीय युवकों को दी. कई युवक मौके पर पहुंचे और आरोपी सुदेव को दबोच लिया. उसके साथ मारपीट भी की गयी. उसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










