नगरपालिका चुनाव: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की चार में से तीन पर कब्जा, तृणमूल के खाते में मिरिक पहाड़ पर गोजमुमो की शानदार जीत

सिलीगुड़ी/दार्जिलिंग: दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के चार नगरपालिका चुनाव में भले ही मिरिक नगरपालिका में बिमल गुरूंग के नेतृत्ववाली मोरचा की हार हुई है, बाकी तीन अन्य नगरपालिकाओं में मोरचा ही मोरचा है. इस बार दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, कर्सियांग तथा मिरिक नगरपालिका चुनाव को लेकर पहाड़ पर काफी गहमागहमी थी. राज्य में सत्ता में आने के बाद […]
राज्य में सत्ता में आने के बाद से जिस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बार-बार पहाड़ आ रही थी और एक पर एक विभिन्न जनजातियों के लिए विकास बोर्ड का गठन हो रहा था, उससे लग रहा था कि करीब तीन दशक बाद पहाड़ से क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया हो जायेगा. बुधवार को जब कड़ी सुरक्षा के बीच चारों स्थानों पर इवीएम खोली गयी, तो मिरिक को छोड़कर बाकी तीनों नगरपालिका में मोरचा ने जबरदस्त जीत हासिल की है.
इनमें से जीत मात्र दो की ही हुई है. इसके साथ ही दो दशक से भी अधिक समय तक दागोपाप के जरिये पहाड़ पर राज करनेवाले स्वर्गीय सुवास घीसिंग की पार्टी गोरामुमो भी पूरी तरह से धराशायी हो गयी है. गोरामुमो ने इस बार तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. एक भी सीट पर गोरामुमो उम्मीदवार की जीत नहीं हुई है. पहाड़ पर एक तरह से गोरामुमो का अस्तित्व खत्म हो गया है. इधर, पहाड़ के तीन नगरपालिकाओं पर कब्जा करने के बाद एक बार फिर से यहां वी वांट गोरखालैंड के नारे गूंजने लगे हैं. कालिम्पोंग में चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही गोजमुमो समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया. यह लोग वी वांट गोरखालैंड के नारे लगा रहे थे. मोरचा के महासचिव विनय तामांग ने चुनाव परिणाम को संतोषप्रद बताया है. उन्होंने कहा है कि इस बार नगरपालिका चुनाव बंगाल तथा गोरखालैंड के बीच था और पहाड़ के लोगों ने गोरखालैंड का समर्थन किया है. मोरचा समर्थकों का कहना है कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालिम्पोंग को अलग जिला बनाकर यहां के लोगों को बरगलाने की कोशिश की थी. उन्हें यह मानना चाहिए कि पहाड़ के लोग अलग जिला नहीं, बल्कि अपनी जातीय पहचान मांग रहे हैं और यह पहचान अलग गोरखालैंड राज्य बनने के बाद ही संभव है.
श्री चक्रवर्ती ने इस जीत का श्रेय राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिया है. उन्होंने कहा है कि सिर्फ मिरिक में ही नहीं, बल्कि दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र के सभी नगरपालिका में तृणमूल कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. यह लोकतंत्र की जीत है. मुख्यमंत्री पहाड़ के विकास के लिए बार-बार यहां आ रही थी. मिरिक में तृणमूल की जीत से साबित हो गया है कि यहां के लोग विकास चाहते हैं. जीत की खबर फैलते ही मोरचा समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










