जाट आंदोलन : पूरे पूर्वोत्तर में रेल सेवा अस्त-व्यस्त
सिलीगुड़ी: हरियाणा में भले ही आरक्षण के लिए आंदोलनरत जाटों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया हो, लेकिन कूचबिहार में अलग ग्रेटर कूचबिहार राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है. सोमवार को भी ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के समर्थक बड़ी संख्या में न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर बैठे […]
इसकी वजह से आम रेल यात्री काफी परेशान हैं. हर तरफ अफरा-तफरी की स्थिति मची हुई है. हरियाणा में जाट आंदोलन की वजह से दिल्ली-डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अपने शुरू होने के स्टेशन से ही रद्द हैं. इसके अलावा कूचबिहार में जारी आंदोलन का असर सिलीगुड़ी के साथ ही न्यू जलपाईगुड़ी, दिनहाटा आदि स्टेशनों से ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है.
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने इन स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 12 ट्रेनों के रद्द होने की सूचना दी है. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ पीजे शर्मा का कहना है कि सियालदह-गुवाहाटी एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार-न्यू कूचबिहार-कामाख्या इंटरसिटी एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार जंक्शन, बामनहाट पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गयी है. इन ट्रेनों को कल मंगलवार के लिए भी रद्द कर दिया गया है. इसी तरह से सिलीगुड़ी जंक्शन-धुबरी इंटरसिटी एक्सप्रेस, सिलीगुड़ी जंक्शन-दिनहाटा डेमू, सिलीगुड़ी जंक्शन बामनहाट पैसेंजर तथा डेमू को भी कल मंगलवार तक के लिए रद्द कर दिया गया है. अप ट्रेनों के साथ-साथ डाउन ट्रेनों की भी कमोवेश यही स्थिति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










