खत्म होगी एयरपोर्ट की समस्या, राज्य सरकार देगी 24 एकड़ जमीन, शीघ्र होगा विस्तारीकरण का काम

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर पिछले कुछ महीनों से जारी जमीन की समस्या खत्म हो गयी है. राज्य सरकार ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 24 एकड़ जमीन देने का निर्णय लिया है. इसके अलावा 1.6 एकड़ जमीन भी कुछ दिनों के बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर पिछले कुछ महीनों से जारी जमीन की समस्या खत्म हो गयी है. राज्य सरकार ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 24 एकड़ जमीन देने का निर्णय लिया है. इसके अलावा 1.6 एकड़ जमीन भी कुछ दिनों के बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरित कर दिया जायेगा.

यह जानकारी आज यहां उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव ने संवाददाताओं को दी. उन्होंने बताया कि बागडोगरा एयरपोर्ट के अधिकारियों तथा एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जमीन की समस्या का समाधान कर लिया गया है. 24 एकड़ जमीन तत्काल ही एयरपोर्ट प्रबंधन को सौंप दिया गया है और वह लोग चाहे तो यथाशीघ्र वहां बाउंड्री वाल बनाने का काम शुरू कर सकते हैं. 1.6 एकड़ जमीन को लेकर थोड़ीबहुत समस्या अ रही है. इस जमीन पर पांच परिवार के लोग बसे हुए हैं और वहां एक मंदिर भी है. इन परिवारों को अन्यत्र बसाने तथा उसी स्थान पर मंदिर बनाने का निर्णय लिया गया है. इन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है.

जहां इनको बसाया जायेगा वहां बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधा दी जायेगी. राज्य सरकार इनके पुनर्वास के लिए एक पैकेज बना रही है. इस बीच बागडोगरा एयरपोर्ट प्रबंधन को जमीन मिल जाने के बाद एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर लगा ग्रहण खत्म हो गया है. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola