एलपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ चालक लामबंद बेमियादी हड़ताल शुरु

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: एलपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी लीलाधर गोयल एंड ब्रदर्स की धांधली व शोषण के खिलाफ चालक सिलीगुड़ी में लामबंद हुए. कल यानी रविवार को स्थानीय बर्दमान रोड स्थित कंपनी के दफ्तर में देर शाम तक मालिक पक्ष व चालक पक्ष के एलपीजी ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में कोई बात न बनने […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी: एलपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी लीलाधर गोयल एंड ब्रदर्स की धांधली व शोषण के खिलाफ चालक सिलीगुड़ी में लामबंद हुए. कल यानी रविवार को स्थानीय बर्दमान रोड स्थित कंपनी के दफ्तर में देर शाम तक मालिक पक्ष व चालक पक्ष के एलपीजी ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में कोई बात न बनने पर कंपनी के चालक आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल करने के लिए मजबूर हो उठे. आज सिलीगुड़ी के निकट सुकना स्थित यूनियन दफ्तर के सामने प्रदर्शनकारी चालकों का कहना है कि कंपनी के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी.

अब और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रदर्शनकारियों ने तीखे तेवर में यह एलान किया कि जब-तक हमारा सम्मानजनक वेतन वृद्धि नहीं किया जायेगा और सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी सात मुद्दों पर बात नहीं बनती है तब-तक हम इस लड़ाई में एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे. कंपनी के खिलाफ हमारी यह लड़ाई अब अंतिम लड़ाई होगी. हम अपना हक शांतिपूर्ण व गणतांत्रिक रुप से लड़ कर ही दम लेंगे. यूनियन के अध्यक्ष टेक बहादुर गुरुंग ने कहा कि वेतन को लेकर मालिक पक्ष का रवैया सही नहीं है.

सिनीयर चालकों का वेतन छह – साढ़े छह हजार रुपये है तो नये चालकों का वेतन मात्र दो से तीन हजार रुपये. सिनीयर चालक हो या फिर नये चालक वाहन चलाने में मेहनत सभी का एक समान ही लगता है. इस महंगाई के दौर में न तो छह हजार में किसी का गुजारा चलता है और न ही दो-अढ़ाई हजार रुपये में. सबसे बुरा हाल नेशनल परमिट वाले चालकों की है. उन्हें दिन में 12 से 15 घंटे इतना भारी वाहन अकेले ही दौड़ाना पड़ता है. उनके साथ एक अन्य चालक तो दूर की बात खलासी भी नहीं है. इसके बावजूद उनका वेतन मात्र तीन हजार रुपये के आस-पास है. खुराकी भी बहुत कम कं पनी देती है. उन्हें पूजा बोनस भी नहीं दिया जाता. ऐसा बुरा हाल कंपनी के करीब तीस नेशनल परमिट वाले ट्रंक लॉरी चालकों की है. साथ ही पूरे उत्तर बंगाल, दार्जिलंग पहाड़ व सिक्किम की ओर परिचालन करने वाले कंपनी के सभी ट्रकों व छोटे ट्रंक लॉरी के कर्मचारियों का भी सामाजिक शोषण हो रहा है.

यूनियन के सचिव पदम राई ने कहा कि हमारी मांग है कि चालकों का वेतन 15 हजार रुपये प्रत्येक महीना हो, पीएफ, इएसआइ, पेंशन, बीमा, महंगाई भत्ता, बोनस जैसे सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं सभी कर्मचारियों को देना पड़ेगा. साथ ही नेशनल परमिट के वाहनों में खलासी बहाल करना होगा. खुराकी भी प्रत्येक दिन न्यूनतम तीन सौ रुपये करना होगा. श्री राई ने कहा कि इस हड़ताल का असर केवल सिलीगुड़ी या उत्तर बंगाल ही नहीं बल्कि समतल से पहाड़ यानी सिक्किम तक पड़ेगा. एलपीजी गैस सिलिंडरों की लोडिंग-अनलोडिंग आज से पूरी तरह बंद कर दी गयी है. साथ ही समतल से पहाड़ तक सभी ट्रकों व ट्रंक लॉरी के चक्के जाम कर दिये गये है. इतना ही नहीं देश के विभिन्न प्रांतों में भी कंपनी के वाहन आज जहां हैं वहीं खड़ी कर दी गयी है.इन मुद्दों को लेकर प्रभात खबर ने कई बार कंपनी के निदेशक विजय गोयल से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola