सिलीगुड़ी जंक्शन की अव्यवस्था देख भड़के रेल सुरक्षा आयुक्त, अधिकारियों को फटकार
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जंक्शन की अव्यवस्था व सुरक्षा में लापरवाही को देखकर आज कटिहार अनुमंडल के वरिष्ठ रेल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) मोहम्मद साकीब भड़क गये. स्टेशन परिसर में जहां-तहां पार्किग व प्लेटफार्म की बेहाल अवस्था के लिए स्टेशन प्रबंधक सुरेन सैयका व आरपीएफ निरीक्षक संतोष कुमार मंडल को फटकार भी सुननी पड़ी. प्लेटफार्म पर जहां-तहां लावारिस […]
इस दौरान अगर किसी तरह की भी लापरवाही देखी गयी, तो इसके लिए जिम्मेदार स्टेशन प्रबंधक व आरपीएफ निरीक्षक ही होंगे. मोहम्मद साकीब ने दोनोंे अधिकारियों को समय-समय पर पूरे स्टेशन का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यात्रियों की परेशानियों व उनकी सुरक्षा में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विदित हो कि केन्द्र के पहल पर इन दिनों रेलवे में यात्री सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है. इसी के तहत आज रेल सुरक्षा आयुक्त सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचे और स्टेशन की सुधबुध ली.
सिलीगुड़ी से बिहार लौट रहे एक पर्यटकों की टोली ने एनजेपी स्टेशन के बाहर दलालों की मनमानी की शिकायत रेल सुरक्षा आयुक्त से की. पटना के रहने वाले विनय कुमार ने कहा कि यात्र के दौरान खास परेशानी नहीं हुई, लेकिन वे लोग जब पटना से एनजेपी पहुंचे, तब स्टेशन से बाहर निकलते ही दलालों ने उन्हें घेर लिया. प्रीपैड टैक्सी के लिए मनमाना किराया दलालों ने वसूला. इस गोरखधंधे को जल्द बंद करवाने का रेल सुरक्षा आयुक्त ने आश्वासन दिया. सिक्किम भ्रमण कर पटना लौट रहे विनय के साथ उनकी पत्नी नीलम, बेटा शुभम व बेटी खुशी प्रिया भी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










