अलग-अलग जगहों से दो लाशें बरामद

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में आज सुबह अलग-अलग दो जगहों से लाश बरामद होने से सनसनीमच गयी. अल सुबह सिलीगुड़ी के रामघाट के नजदीक कृष्णपल्ली के महानंदा नदी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का लाश बरामद हुआ. सुबह नदी किनारे शौच करने गये ग्रामिणों की पहली नजर पड़ी और माटीगाड़ा थाना को सूचित किया गया. सूचना […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सिलीगुड़ी में आज सुबह अलग-अलग दो जगहों से लाश बरामद होने से सनसनीमच गयी. अल सुबह सिलीगुड़ी के रामघाट के नजदीक कृष्णपल्ली के महानंदा नदी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का लाश बरामद हुआ. सुबह नदी किनारे शौच करने गये ग्रामिणों की पहली नजर पड़ी और माटीगाड़ा थाना को सूचित किया गया.

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया. खबर लिखें जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मृत व्यक्ति की उम्र 35-40 के बीच अंदाजा लगा रही है.

पूरे शरीर पर भी बाहरी किसी अघात के निशान नहीं हैं. दूसरी लाश भी आज सुबह हर्ट ऑफ सिटी एयरव्यू के नजदीक कुम्हार टोली से बरामद हुई. सूचना पाकर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में कर लिया. पुलिस ने लाश का पंचनामा किया. पोस्टमार्टम करवाकर आज ही लाश को परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक की शिनाख्त स्थानीय रवींद्र नगर निवासी राधिका दास (60) के रुप में हुई है. वह पेशे से मूर्तिकार था और कुम्हार टोली में ही मूर्ति बनाने का काम वर्षो से करते आ रहा था. खबर की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अचिंत दास ने कहा कि राधिका का अपने परिवार में काफी दिनों से अशांति चल रही थी. वह मानसिक रुप से काफी परेशान था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola