चुनाव के पहले 14 नंबर वार्ड का माहौल गरम
मालदा: नगरपालिका चुनाव के पहले ओल्ड मालदा नगरपालिका का 14 नंबर वार्ड का माहौल गरम हो उठा. माकपा के एक पार्टी कार्यालय में आगजनी के साथ ही कांग्रेस के एक प्रत्याशी के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है. माकपा की ओर से पार्टी कार्यालय में आगजनी मामले में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ ओल्ड मालदा […]
14 नंबर वार्ड के कांग्रेस उम्मीदवार पलाश घोष ने उनपर हुए हमले मामले में तृणमूल उम्मीदवार स्वाधीन घोष के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत की. पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि 14 नंबर वार्ड के घोषपाड़ा इलाके में पुलिस व रैफ तैनान किये गये है.
माकपा उम्मीदवार विप्लब घोष का कहना है कि घोषपाड़ा मोड़ के पास माकपा का एक अस्थायी कार्यालय तैयार किया गया था. शुक्रवार देर रात को तृणमूल के कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय में आग लगा दी. वारदात के वक्त कोई माकपा सदस्य कार्यालय में नहीं था. आगजनी में कार्यालय के साथ साथ पार्टी के बैनर, पोस्टर, कुरसी आदि जल गये. घटना के पीछे स्थानीय तृणमूल के लोग शामिल हैं. उन्होंने आगे बताया कि तृणमूल के लोग माकपा कार्यकर्ता को विभिन्न तरीके से भयभीत कर रहे है. चुनाव प्रचार के काम में बाधा पहुंचाइ जा रही है. तृणमूल के कारनामों से माकपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता आतंकित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










