सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव: हरिसाधन ने थामा भाजपा का दामन
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव के मात्र डेढ़ महीने बचे हैं. ज्यों-ज्यों चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों नेता-कार्यकर्ताओं का दल-बदल भी जोर पकड़ रही है. तृणमूल कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम कर आज एक बार फिर हरिसाधन घोष ने सबों को हैरत में डाल दिया. सिलीगुड़ी जर्नलिस्टस क्लब में भाजपा द्वारा […]
श्री अहलुवालिया ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हरिसाधन जैसे कर्मठ व ईमानदार नेताओं का भाजपा में स्वागत है. जल्द ही अन्य राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल होंगे. इसका खुलासा भी जल्द कर दिया जायेगा. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री अहलुवालिया ने कहा कि श्री घोष को निगम चुनाव के लिए 12 नंबर वार्ड से भाजपा का टिकट दिया जायेगा या नहीं, या अन्य किसी को दिया जायेगा, इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती. जल्द ही भाजपा सभी 47 वार्डो के उम्मीदवारों के नामों का घोषणा करेगी. वहीं श्री घोष ने भी मीडिया का सामना करते हुए कहा कि मैं किसी टिकट के लालच में भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं. मेरे लिए टिकट कोई मायने नहीं रखती है. पार्टी के नीति-सिद्धान्तों पर चलकर समाजसेवा करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










