मामला स्थानांतरित करने की देवयानी की अर्जी खारिज

Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : शारदा टूर एंड ट्रेवेल्स मामला बालुरघाट अदालत से सीबीआइ अदालत में स्थानांतरित करने की देवयानी मुखर्जी की अर्जी खारिज हो गयी. बालुरघाट के एडीजे (प्रथम कोर्ट) निजामुद्दीन अहमद ने आदेश दिया कि सुनवाई बालुरघाट अदालत में ही होगी. इस मामले की सुनवाई के लिए सारदा चिटफंड के दो संचालकों सुदीप्त सेन और देवयानी […]

विज्ञापन

बालुरघाट : शारदा टूर एंड ट्रेवेल्स मामला बालुरघाट अदालत से सीबीआइ अदालत में स्थानांतरित करने की देवयानी मुखर्जी की अर्जी खारिज हो गयी. बालुरघाट के एडीजे (प्रथम कोर्ट) निजामुद्दीन अहमद ने आदेश दिया कि सुनवाई बालुरघाट अदालत में ही होगी. इस मामले की सुनवाई के लिए सारदा चिटफंड के दो संचालकों सुदीप्त सेन और देवयानी मुखर्जी को कोलकाता से बालुरघाट लाया गया था. इसी दौरान देवयानी के वकील ने मामले को सीबीआइ कोर्ट में स्थानांतरित करने की अर्जी दी.

विज्ञापन

इसका विरोध करते हुए सुदीप्त सेन के वकील ने कहा कि सुदीप्त और तीन स्थानीय आरोपी चाहते हैं कि मामले की सुनवाई ब���लुरघाट अदालत में ही हो. इसके बाद अदालत ने देवयानी के वकील की अर्जी खारिज कर दी. शुक्रवार से इस मामले में गवाही शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola