नामथांग : सिक्किम के विकास में बाधा दे रही भाजपा : मिश्र
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2018 9:06 AM
नामथांग : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिक्किम राज्य इकाई की ओर से रविवार को राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात कर एसडीएफ पार्टी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया था. आरोप लगाने के 24 घंटे बीतने से पहले ही नामथांग-रातेपानी की जनता ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है. सिक्किम भाजपा […]
नामथांग : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिक्किम राज्य इकाई की ओर से रविवार को राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात कर एसडीएफ पार्टी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया था.
आरोप लगाने के 24 घंटे बीतने से पहले ही नामथांग-रातेपानी की जनता ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है. सिक्किम भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष लातेन शेर्पा द्वारा एसडीएफ पर लगाये गये आरोप को स्थानीय जिला पंचायत, वार्ड पंचायत सदस्य व क्षेत्रवासियों ने खंडन किया है.
नामतांग निवासियों की ओर से स्थानीय जिला पंचायत यतुनाथ मिश्र ने कहा कि झोलुंगे प्राथमिक पाठशाला निर्माण का 6 माह पूरा हो चुका है, परंतु भाजपा युवा अध्यक्ष लातेन शेर्पा ने विद्यालय के लिए जमीन दान करने वाले शिवकोटी परिवार को बहला फुसला कर उद्घाटन करने भी नहीं दिया है. जमीन दान किया है परंतु विद्यालय के विकासमूलक हर कार्य तथा ठेका भी दिया गया है और आज उन्हीं की ठेकेदारी में निर्माण किया गया स्कूल के भवन का उद्घाटन नहीं हो पा रहा है.
इस परिवार के पीछे लातेन शेर्पा का हाथ होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए भी तीन लाख रूपये का अनुमोदन हो चुका है, परंतु वही परिवार शौचालय निर्माण करने में भी रोक लगाया है. जबकि उक्त शौचालय निर्माण के लिए ठेकेदारी का काम भी शिवकोटी परिवार को ही सौपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










