यहां कफ सिरप का उपयोग होता है नशीले पदार्थ के रूप में, पुलिस को मिली गुप्त सूचना और...

Published at :17 Jun 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
यहां कफ सिरप का उपयोग होता है नशीले पदार्थ के रूप में, पुलिस को मिली गुप्त सूचना और...

8400 बोतल कफ सिरप जब्त कोलकाता से सिलीगुड़ी लाया गया था मालएक गिरफ्तार सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्तिनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर ईस्टन बाइपास इलाके से 8400 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप से लदा एक ट्रक जब्त किया है. इस घटना में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई, जिसे शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला […]

विज्ञापन

8400 बोतल कफ सिरप जब्त

कोलकाता से सिलीगुड़ी लाया गया था मालएक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की भक्तिनगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर ईस्टन बाइपास इलाके से 8400 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप से लदा एक ट्रक जब्त किया है. इस घटना में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई, जिसे शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भक्तिनगर पुलिस ने एक गुप्त खबर के आधार पर शनिवार तड़के ईस्टन बाइपास इलाके में जाल बिछाया था. पुलिस के पास खबर थी कि एक ट्रक कोलकाता से प्रतिबंधित कफ सीरप फेंसिडिल लेकर सिलीगुड़ी आ रहा है. ट्रक की तलाशी में 8400 बोतल कफ सिरप जब्त किया गया. साथ में हैदरपाड़ा के शिवरामपल्ली निवासी राजीव दास को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह कफ सिरप सिलीगुड़ी में तस्करों को बेचनेवाला था. उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में कफ सिरप का इस्तेमाल पड़ोसी देश बांग्लादेश में नशीले पदार्थ के रूप में किया जाता है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola