बैग कारखाने में लगी आग, लाखों का माल खाक

दो दमकल इंजनों ने मौके पर पहुंच आग पर किया काबू सिलीगुड़ी : एक बैग कारखाने में आग ने लाखों का माल निगल लिया. यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत गेट बाजार इलाके में घटी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल के दो इंजनों ने आग को नियंत्रित किया. […]
दो दमकल इंजनों ने मौके पर पहुंच आग पर किया काबू
सिलीगुड़ी : एक बैग कारखाने में आग ने लाखों का माल निगल लिया. यह घटना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत गेट बाजार इलाके में घटी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल के दो इंजनों ने आग को नियंत्रित किया.
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात गेट बाजार स्थित एक बैग के कारखाने में अचानक आग लग गयी.
स्थानीय लोगों ने कारखाने में आग लगी देखकर कारखाना मालिक व पुलिस को जानकारी दी. फौरन ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस दो इंजन के साथ घटनास्थल पर पहुंची. करीब एक घंटे के प्रयास के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया. दमकल विभाग आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है.
प्राथमिक जांच के आधार पर दमकल विभाग ने शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अनुमान जतायी है. दुकान मालिक ने बताया कि बैग बनाने का सारा माल कारखाने में रखा था. आग में करीब लाखों का माल जलकर राख हो गया है. क्षति की गणना करने में कुछ समय लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










