37वां अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन सात को

सिलीगुड़ी: अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का विराट समावेश पूर्वोत्तर भारत में पहली बार सिलीगुड़ी में होने जा रहा है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सातवां अधिवेशन छह जनवरी को सिलीगुड़ी में स्थानीय सेवक रोड स्थित उत्तर बंग मारवाड़ी भवन में आयोजित होगा. यह कहना है सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश एरेन का. वह शनिवार को उत्तर […]
राजेश एरेन ने प्रेस-वार्ता के दौरान दावे के साथ कहा कि बंगाल की सरजमी सिलीगुड़ी में अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन का समावेश पहली बार आयोजित होने जा रहा है जो एतिहासिक समावेश होगा. बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत में अग्रवाल सम्मेलन की यह पहली समावेश होने जा रही है. उन्होंने बताया कि छह जनवरी को होनेवाली सातवें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अधिवेशन में पूरे देश भर से तकरीबन 150 से भी अधिक सम्मेलन से जुड़े अग्र समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों का सिलीगुड़ी में जमावड़ा लगेगा. अधिवेशन के जरिये सम्मेलन की अब-तक की उपलब्धियों व भावी रणनीतियों पर विचार मंथन किया जायेगा.
साथ ही समाज से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाओं का प्रस्ताव भी पेश किया जायेगा. श्री एरेन का कहना है कि अग्र समाज के कल्याण के लिए 20 वर्ष पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर से कुछ अग्रबंधुओं ने सेवा का जो अलख जगाया वह आज भी अनवरत जारी है. आज यह सम्मेलन पूरे देश में फैलते हुए पूर्वोत्तर भारत में पेश कर चुका है. आज इस सम्मेलन से देश भर से तकरीबन एक लाख से भी अधिक अग्र बंधु जुड़ चुके हैं. इस सम्मेलन से आठ करोड़ अग्र बंधुओं को जोड़ने का लक्ष्य है. साथ ही देश से बाहर विदेशों में रह रहे आप्रवासी अग्र बंधुओं को सम्मेलन से जोड़ने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










