बालूरघाट में इस बार बाहुबलि-2 की मचेगी धूम

बालूरघाट. शहर के लोग इस बार सिनेमा के पर्दे पर छाये हुए बाहुबलि-2 की थीम को पूजा पंडालों में भी देख सकेंगे. बाहुबलि में किरदार मोहिशमती राजा के महल के आकार का पूजा पंडाल यहां बनाया जा रहा है. पंडाल में बाहुबलि के चरित्र अमरेन्द्र तथा महेन्द्र बाहुबलि, महिशमती तथा कटप्पा के मॉडलों को भी […]
पंडाल में बाहुबलि के चरित्र अमरेन्द्र तथा महेन्द्र बाहुबलि, महिशमती तथा कटप्पा के मॉडलों को भी देखा जा सकता है. कल षष्ठी के दिन ही इस पूजा पंडाल को दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जायेगा. बालूरघाट प्रगति संघ की ओर से पूजा के 58 साल में बाहुबलि-2 के भव्य पंडाल को बनाया जा रहा है. ऐसे इस क्लब द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव पूरे जिले में मशहूर है. हर साल ही यहां का पूजा पंडाल दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र होता है. भारी संख्या में दर्शनार्थी यहां पूजा देखने आते हैं.
कटप्पा ने किस प्रकार से अमरेन्द्र बाहुबलि को मारा, यह भी दिखाया गया है. पूरे पूजा के आयोजन में आधुनिकता की पूरी छाप है. पूरे जिले में बिग बजट पूजा आयोजन के लिए प्रगति संघ मशहूर है. क्लब के सांस्कृतिक सचिव संजय साहा ने बताया है कि इस साल 58 साल पूजा का आयोजन हो रहा है. प्रत्येक साल की तरह इस साल भी दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा. बाहुबलि-2 सिनेमा के कई चरित्र दर्शक देख सकेंगे. श्री साहा ने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावितों के बीच वस्त्र वितरण का भी निर्णय लिया गया है. बाढ़ पीड़ितों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










