पहाड़ बंद खत्म कराने के लिए सरकार ने झोकीं पूरी ताकत

सिलीगुड़ी : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर पिछले तीन महीने से जारी आंदोलन को राज्य सरकार किसी भी कीमत पर खत्म करना चाहती है. इसके लिए एक ओर जहां पुलिस की सक्रियता बढ़ गयी है. वहीं दूसरी ओर, राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी हैं. […]
मिलन मोड़ एवं देवीडांगा इलाके में तृणमूल द्वारा रैली निकाले जाने के बाद वहां स्थिति सामान्य हो रही है. बुधवार को गौतम देव ने तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले गाड़ीधुरा एवं मिरिक में रैली निकाली. इस रैली में मंत्री गौतम देव के अलावा हिल तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष राजेन मुखिया, राज्यसभा सांसद शांता छेत्री तथा गोजमुमो के पूर्व नेता प्रदीप प्रधान आदि उपस्थित थे. इस शांति रैली की अगुआयी स्वयं मंत्री गौतम देव कर रहे थे. गाड़ीधुरा में सुबह से ही भारी संख्या में राज्य पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है. रैली लेकर मंत्री जिस-जिस इलाकों से गुजरे, उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकानें खोलने की अपील की. उसके बाद गाड़ीधुरा में कुछ दुकानें पुलिस सुरक्षा में खुल भी गयी हैं. तीन महीने बाद पहली बार आज यहां रौनक देखी गयी. इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस कार्यालय भी गाड़ीधुरा व मिरिक में तीन महीने बाद पहली बार खोला गया. मंत्री ने वहीं पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक भी की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने के निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










