आंदोलनकारियों के बैरिकेड तोड़ने पर हालात हुए तनावपूर्ण

Published at :02 Aug 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलनकारियों के बैरिकेड तोड़ने पर हालात हुए तनावपूर्ण

कालिम्पोंग: मंगलवार को भी रोज की तरह गोरखालैंड के समर्थन में रैली निकली. रैली के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचने के बाद देर तक पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तनाव की स्थिति रही. डम्बर चौक में आमरण अनशन में बैठे दो अनशनकारियों की अवस्था अचानक खराब होने के बाद गुस्साये लोगों ने डीएम कार्यालय के […]

विज्ञापन
कालिम्पोंग: मंगलवार को भी रोज की तरह गोरखालैंड के समर्थन में रैली निकली. रैली के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचने के बाद देर तक पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तनाव की स्थिति रही. डम्बर चौक में आमरण अनशन में बैठे दो अनशनकारियों की अवस्था अचानक खराब होने के बाद गुस्साये लोगों ने डीएम कार्यालय के सामने लगाया गया बैरिकेड तोड़ने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश की.

इस बीच पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों ने भी मोरचा संभाल लिया था. बाद में एसपी अजित सिंह ने आंदोलनकारियों को समझाया जिसके बाद डीएम डॉ विश्वनाथ ने प्रदर्शनकारियों के समक्ष जाकर ज्ञापन स्वीकार किया.

नारी मोरचा ने अंडरगारमेंट फेंक कर जताया विरोध
गोरखालैंड राज्य के आंदोलन में पहली बार महिलाओं ने पुलिस पर महिलाओं के अंडरगारमेंट फेंककर विरोध जताया. डीएम कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की तादाद में नारी मोरचा की महिलाओं ने गोरखालैंड के समर्थन में नारेबाजी की. पुलिस ने इस दौरान बैरिकेड लगाकार महिलाओं को रोककर रखने का प्रयास किया. तभी अचानक भीड़ के बीच से कई महिलाओं ने अप्रत्याशित रूप से पुलिस की तरफ अंडरगारमेंट फेंकने शुरू किये, तो सुरक्षाकर्मी भी अवाक रह गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola