सिक्किम सड़क भी गोजमुमो के कब्जे में

सिलीगुड़ी: दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गोजमुमो के बेमियादी बंद का असर अब सिक्किम पर भी पड़ने लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने सिलीगुड़ी एवं सिक्किम को जोड़ने वाली सड़क पर पहले से ही बंद के दौरान अवरोध पर निषेधाज्ञा लगा रखी है. उसके बाद भी सोमवार को भारी संख्या में गोजमुमो समर्थक रंगपो में जमा हो […]
रंगपो में गड़बड़ी की वजह से उन्हें वापस लौट जाना पड़ा. आज सुबह छह बजे वह फिर से एसएनटी की बस से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुई है. पूर्वी सिक्किम के पुलिस अधीक्षक बीडी गिरी का कहना है कि 20 बसों को कड़ी सुरक्षा के बीच सिलीगुड़ी के लिए रवाना किया जा रहा है.
इधर, सिक्किम गामी राज्य सड़क पर भी गोजमुमो के आंदोलन से सिलीगुड़ी के टूर ऑपरेटरों की चिंता काफी बढ़ गई है. इन लोगों का कहना है कि दार्जीलिंग में हिंसा की वजह से पहले ही पर्यटन कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है. टूर ऑपरेटरों के संगठन एतवा के महासचिव सम्राट सान्याल ने कहा कि दार्जीलिंग में हिंसा की वजह से काफी पर्यटक अब डुवार्स अथवा सिक्किम का रूख कर रहे हैं. अब आंदोलन की आग ने सिक्किम तथा डुवार्स को भी अपने लपेटे में ले लिया है. इससे पर्यटक काफी परेशान हैं. उन्होंने सिक्किम सरकार से सभी पर्यटकों को सुरक्षित गंगतोक से सिक्किम भेजने के लिए विशेष उपाय करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










