पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर ली थी दोस्त की जान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 1:51 AM
दत्तपुकुर थाना के हाटखोला में एक मिठाई दुकान के कर्मचारी परितोष पांडे (45) की हत्या के मामले की जांच में पुलिस को पता चला है है कि उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की है.
घटना के बाद से फरार था आरोपी, पूर्व बर्दवान से किया गिरफ्तार
प्रतिनिधि, बारासात.
दत्तपुकुर थाना के हाटखोला में एक मिठाई दुकान के कर्मचारी परितोष पांडे (45) की हत्या के मामले की जांच में पुलिस को पता चला है है कि उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की है. सोमवार रात आरोपी को पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम विश्वजीत दास है.
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि 24 नवंबर की रात दोनों घर में शराब पी रहे थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उस रात परितोष ने उसकी पत्नी पर अश्लील की थी, जिसके बाद ही शराब के नशे में उसने लोहे की एक वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा था. फिर डर के मारे उसने, उसका गला भी काटने की कोशिश की, क्योंकि उसके गले पर भी निशान मिले थे. फिर आरोपी वहां से फरार हो गया था.
घटना के बाद से ही आरोपी का पता नहीं चल रहा था. इससे पुलिस को संदेह हुआ और फिर उसे दबोचा गया. पुलिस का कहना है कि घटना में इस्तेमाल एक हथियार एक तालाब में फेंका गया है. उसकी तलाश की जा रही है. एफएसएल की टीम भी जल्द ही घटनास्थल का जायजा लेगी. मालूम हो कि घटना 24 नवंबर की रात को हुई थी और दूसरे दिन गत 25 नवंबर की सुबह परितोष मंडल को लहूलुहान हालत में उसके घर में पाया गया था और अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










