फर्जी दस्तावेज बना कर ठगी करनेवाला गिरफ्तार

Updated at : 05 Dec 2019 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज बना कर ठगी करनेवाला गिरफ्तार

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर इलाके में फर्जी दस्तावेज बना कर लोगों से ठगी करने के आरोप में मंगलवार रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अलामीन तरफदार है. वह भादुरिया ग्राम का रहनेवाला है. वह बशीरहाट महकमा अदालत में जाली स्टॉम्प पेपर तैयार करने […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर इलाके में फर्जी दस्तावेज बना कर लोगों से ठगी करने के आरोप में मंगलवार रात एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अलामीन तरफदार है.

वह भादुरिया ग्राम का रहनेवाला है. वह बशीरहाट महकमा अदालत में जाली स्टॉम्प पेपर तैयार करने से लेकर कई तरह के नकली दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी किया करता था. इसके बाद ही बशीरहाट महकमा के एल ब्लॉक एसोसिएशन की ओर से बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया. वह बशीरहाट महकमा अदालत परिसर में आनेवाले लोगों से ठगी किया करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola