डेंगू से केएमसी अधिकारी की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में डेंगू से मौत का सिलसिला जारी है. इस बार डेंगू की चपेट में आने से कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी शांतनु मजूमदार की मौत हो गयी. कोलकाता नगर निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से शांतनु डेंगू की चपेट में थे. उनका इलाज चल रहा था. […]
विज्ञापन
कोलकाता : महानगर में डेंगू से मौत का सिलसिला जारी है. इस बार डेंगू की चपेट में आने से कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारी शांतनु मजूमदार की मौत हो गयी. कोलकाता नगर निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से शांतनु डेंगू की चपेट में थे. उनका इलाज चल रहा था.
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना के खड़दा के रहनेवाले शांतनु के पिता भी डेंगू से पीड़ित हैं. स्थानीय डाॅक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. गुरुवार को शांतनु की हालत बिगड़ गयी थी. उन्हें इएम बाइपास स्थित एक नर्सिंग होम में लाया गया.
लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गयी. इधर, कोलकाता के कई बोरो में डेंगू से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थिति को देखते हुए निगम ने गुरुवार को अधिकारियों संग बैठक भी की, जिसमें चिंता जतायी गयी कि पिछले सितंबर में डेगू की चपेट में आनेवाले लोगों की जो संख्या थी, वह अक्तूबर में चार गुणा अधिक हो गयी है. महानगर के तीन बोरो इलाके के 12 वार्डों में डेंगू की स्थिति चिंताजनक हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन