पूजा कार्निवल से ज्यादा जरूरी रोजगार व कानून व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 6:14 AM
कोलकाता : राज्य के विरोधी दलों के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पूजा कार्निवल का आयोजन करके लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटकाना चाहती हैं. इस तरह के आयोजन की बजाय वह पश्चिम बंगाल के बेरोजगार नौजवानों के हितों का ख्याल करते हुए रोजगार का सृजन करतीं तो ज्यादा बेहतर होता. प्रदेश कांग्रेस […]
कोलकाता : राज्य के विरोधी दलों के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पूजा कार्निवल का आयोजन करके लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटकाना चाहती हैं. इस तरह के आयोजन की बजाय वह पश्चिम बंगाल के बेरोजगार नौजवानों के हितों का ख्याल करते हुए रोजगार का सृजन करतीं तो ज्यादा बेहतर होता. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने इस तरह के आयोजनों की निंदा करते हुए कहा कि दुर्गापूजा के बाद लोगों की रुचि इस तरह के आयोजनों के प्रति नहीं रहती है. मौजूदा समय में प्रदेश की जनता तरह तरह की समस्याओं से घिरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










