बापू के संदेश और चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करेंगे श्रद्धालु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2019 1:29 AM
हावड़ा : यहां वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही रामेश्वर मालिया लेन नवयुवक सुधार संघ दुर्गोत्सव कमेटी की ओर से इस बार तय किया गया है कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूजा प्रेमियों को बापू के उपदेश व जीवन चर्चा से अवगत करायेगी. इसके लिए विशेष तैयारी […]
हावड़ा : यहां वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही रामेश्वर मालिया लेन नवयुवक सुधार संघ दुर्गोत्सव कमेटी की ओर से इस बार तय किया गया है कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूजा प्रेमियों को बापू के उपदेश व जीवन चर्चा से अवगत करायेगी. इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है. उसी जगह श्रद्धालु मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर की प्रतिकृति के रूप में खड़े बेहद आकर्षक पूजा मंडप में मां दुर्गा का दर्शन करेंगे. प्रत्येक साल की तरह इस बार भी नवयुवक सुधार संघ आकर्षक पंडाल बना रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










