‘दीदी के बोलो’ अभियान से लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा : भाजपा
Updated at : 31 Aug 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘दीदी के बोलो’ अभियान पर प्रदेश भाजपा ने कटाक्ष किया और एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि जनता के मूर्ख बनाया जा रहा है. एक महीने के ‘दीदी के बोलो’ अभियान के दौरान तृणमूल ने दावा किया है […]
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘दीदी के बोलो’ अभियान पर प्रदेश भाजपा ने कटाक्ष किया और एक वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया है कि जनता के मूर्ख बनाया जा रहा है. एक महीने के ‘दीदी के बोलो’ अभियान के दौरान तृणमूल ने दावा किया है कि 10 लाख से अधिक लोगों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में संपर्क किया है.
उनमें से अधिकतर लोगों की समस्याओं के समाधान किया गया है. शुक्रवार को भाजपा ने एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सुना जा सकता है कि एक व्यक्ति मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश करता रहता है, लेकिन उसके कॉल को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जाता रहता है.
5 मिनट 36 सेकंड के इस वीडियो में दीदी के बोलो नंबर पर फोन करनेवाले कॉलर की कॉल रिकॉर्डिंग है. इसमें सुना जा सकता है कि वह व्यक्ति उस नंबर पर फोन कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपनी समस्या बताना चाहता है, लेकिन फोन पहले किसी संस्था के कर्मी उठाते हैं. वह फोन करनेवाले व्यक्ति का नाम, पता, विधानसभा, लोकसभा और ब्लॉक के बारे में जानकारी लेते हैं.
वह व्यक्ति अपनी ये सारी जानकारियां नहीं देना चाहता, लेकिन फोन उठानेवाले कहते हैं कि यह जानकारी देनी जरूरी है. इसके बाद चिढ़ कर वह व्यक्ति अपना पता खड़गपुर का बताता है. उसके बाद दूसरी ओर से हेल्पलाइन पर बात कर रहे शख्स ने फोन करनेवाले से यह भी पूछा कि वह किसी पार्टी से जुड़े हुए हैं या नहीं. जिस व्यक्ति ने फोन किया था उसने बताया कि वह तृणमूल कांग्रेस का सदस्य है. इसके बाद दूसरी ओर के शख्स ने कहा कि फोन को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दफ्तर में ट्रांसफर किया जा रहा है. दफ्तर से भी किसी अन्य महिला ने फोन उठाया.
फोन करनेवाले शख्स ने पूछा कि वह मुख्यमंत्री से बात करना चाहते हैं, किसी और से बात नहीं करना चाहते. तब उस महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री के दफ्तर में ही फोन आया है. हालांकि शख्स सीएम से बात करने की जिद पर अड़ा रहा, लेकिन उसकी बात नहीं करायी गयी. इस पूरी बातचीत के दौरान फोन करनेवाला शख्स लगातार कहता रहा कि ‘दीदी के बोलो’ की जगह इस अभियान का नाम ‘दादा के बोलो’ रखना चाहिए.
भाजपा की ओर से जारी किये गये इस वीडियो में एक तरफ पश्चिम मेदिनीपुर की पूर्व एसपी और नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष भारती घोष की तस्वीर है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जारी किया गया ‘दीदी के बोलो’ अभियान का लोगो है. ऊपर लिखा है कि ममता बनर्जी आप बंगाल के लोगों को और कितना बेवकूफ बनायेंगी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




