नगरकीर्तन को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 1:14 AM
विज्ञापन
दक्षेस फिल्म महोत्सव कोलकाता : निर्देशक कौशिक गांगुली की बंगाली फिल्म ‘नगरकीर्तन’ ने इस साल के दक्षेस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म समेत चार पुरस्कार जीते हैं. यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर महिला और एक बांसुरी वादक की प्रेम कहानी है. कोलंबो में आयोजित नौवें दक्षेस फिल्म महोत्सव में नगरकीर्तन ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ […]
विज्ञापन
दक्षेस फिल्म महोत्सव
कोलकाता : निर्देशक कौशिक गांगुली की बंगाली फिल्म ‘नगरकीर्तन’ ने इस साल के दक्षेस फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म समेत चार पुरस्कार जीते हैं. यह फिल्म एक ट्रांसजेंडर महिला और एक बांसुरी वादक की प्रेम कहानी है. कोलंबो में आयोजित नौवें दक्षेस फिल्म महोत्सव में नगरकीर्तन ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ मूल फिल्म का खिताब जीता.
महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले सेन ने बुधवार को फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में कहा कि नगरकीर्तन की एक और बड़ी जीत. उन्होंने निर्देशक को टैग करते हुए लिखा कि आभारी हूं, शुक्रिया दक्षेस और इन सबसे अधिक शुक्रिया निर्देशक कौशिक गांगुली. महोत्सव में दो और भारतीय फिल्मों ने पुरस्कार जीता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










