कोलकाता के लेनिन सरणी में गेस्टहाउस में भीषण आग, आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

Updated at : 16 Jun 2019 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के लेनिन सरणी में गेस्टहाउस में भीषण आग, आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

कोलकाता : मध्य कोलकाता के चांदनी चौक मार्केट के निकट लेनिन सरणी में स्थित एक गेस्टहाउस में आग लगने से अफरातफरी की स्थिति रही. आग 171 नंबर लेनिन सरणी में रविवार शाम 6.10 बजे के करीब आग लगी थी. आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुएं से भर गया. […]

विज्ञापन

कोलकाता : मध्य कोलकाता के चांदनी चौक मार्केट के निकट लेनिन सरणी में स्थित एक गेस्टहाउस में आग लगने से अफरातफरी की स्थिति रही. आग 171 नंबर लेनिन सरणी में रविवार शाम 6.10 बजे के करीब आग लगी थी. आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका काले धुएं से भर गया.

आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी खबर दमकल विभाग को देने के साथ आसपास के मकानों से पानी फेंककर खुद आग को फैलने से रोकने की कोशिश में जुट गये. इसी बीच बऊबाजार थाने की पुलिस कोलकाता पुलिस के डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ वहां पहुंचकर लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर हटा दिये.

लोगों का कहना था कि बहुमंजिली इमारत में एक गेस्टहाउस है. आग उसी में सबसे पहले लगी, जो छत तक पहुंच गयी. इसी बीच खबर पाकर दमकल के छह इंजनों के साथ दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. दमकलकर्मियों का कहना है कि काफी तेज हवा चलने के कारण आग को आसपास के मकानों में ना फैलने देना उनकी सबसे पहली चुनौती थी.

लोगों ने बताया कि जब इमारत से धुआं निकल रहा था, उसी समय मकान से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इससे इमारत में किसी के फंसे होने की खबर नहीं है. खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे. आग लगने के कारण का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola