ममता ने दिया नया नारा : इवीएम हटाओ, बैलेट पेपर वापस लाओ

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) से निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. इसलिए इवीएम से मिला जनादेश, लोगों का जनादेश नहीं है. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को हमारी पार्टी की ओर से शहीद दिवस का पालन किया जाता है और इस आंदोलन की अपनी ही कहानी […]
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) से निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. इसलिए इवीएम से मिला जनादेश, लोगों का जनादेश नहीं है. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को हमारी पार्टी की ओर से शहीद दिवस का पालन किया जाता है और इस आंदोलन की अपनी ही कहानी है. यह आंदोलन हमने ‘ मतदाता पहचान पत्र नहीं, तो वोट नहीं ‘ के नारे के साथ किया था. अब इसी प्रकार से हमारा अगला आंदोलन इवीएम के खिलाफ होगा.
21 जुलाई से ‘इवीएम हटाओ, बैलेट पेपर वापस लाओ’ आंदोलन शुरू किया जायेगा. विपक्षी दलों से अपील करते हुए सुश्री बनर्जी कहा कि वे मतपत्रों के जरिये चुनाव करवाने की मांग संयुक्त रूप से करें. सुश्री बनर्जी ने कहा कि एक तथ्यान्वेषी समिति बननी चाहिये ताकि वह इवीएम का ब्यौरा तैयार कर सके. इवीएम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि एक लाख इवीएम मशीनें गायब हैं. उनका क्या हुआ. इसकी जांच क्यों नहीं की गयी. इसके अलावा मतदान के दौरान जिन मशीनों को बदला गया वो निष्पक्ष मतदान के लिए प्रोग्राम्ड नहीं थीं, वह इवीएम एक खास पार्टी के लिए प्रोग्राम की गयी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




