असली चौकीदारों का करती हूं सम्मान, राजनीतिक चौकीदारों का नहीं : ममता

Published at :28 Mar 2019 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
असली चौकीदारों का करती हूं सम्मान, राजनीतिक चौकीदारों का नहीं : ममता

भाजपा पर ममता बनर्जी ने किया कटाक्ष कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह असली चौकीदारों का सम्मान करती हैं, जो वास्तव में हमारी सुरक्षा करते हैं. ऐसे राजनीतिक चौकीदारों की नहीं, जो अपने स्वार्थ के लिए खुद […]

विज्ञापन

भाजपा पर ममता बनर्जी ने किया कटाक्ष

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह असली चौकीदारों का सम्मान करती हैं, जो वास्तव में हमारी सुरक्षा करते हैं. ऐसे राजनीतिक चौकीदारों की नहीं, जो अपने स्वार्थ के लिए खुद को चौकीदारों बता रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अब भाजपा में सिर्फ दो ही नेता बचे हैं, बाकी सभी उनके पीछे चलनेवाले समर्थक हैं और दो चौकीदारों का समर्थन करते हुए सभी चौकीदार बन गये हैं. ममता बनर्जी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ ही दिन बाकी है. दो महीने बाद इन चौकीदारों को वेतन भी नहीं मिलेगा, ये फिर से बेरोजगार हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola