कोलकाता : कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की छुट्टियों पर रहेगी पैनी नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 4:30 AM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्तासुधारने के लिए अब शिक्षकों की छुट्टी पर नजर रखी जा रही है. अब कॉलेज के शिक्षक ज्यादा छुट्टी नहीं ले पायेंगे. कुछ समय पहले ही एक अधिसूचना जारी कर यूजीसी ने कॉलेजों में प्रत्येक सप्ताह में शिक्षकों के पढ़ाने के घंटे निर्धारित करने […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्तासुधारने के लिए अब शिक्षकों की छुट्टी पर नजर रखी जा रही है. अब कॉलेज के शिक्षक ज्यादा छुट्टी नहीं ले पायेंगे. कुछ समय पहले ही एक अधिसूचना जारी कर यूजीसी ने कॉलेजों में प्रत्येक सप्ताह में शिक्षकों के पढ़ाने के घंटे निर्धारित करने की बात कही थी. इसी का अनुसरण करते हुए अब उनके कामकाज व क्लास में अध्यापन का रिकार्ड देखा जा रहा है.
कॉलेज व विश्वविद्यालयों में शिक्षक सीधे पढ़ाने के अलावा अन्तरराष्ट्रीय स्तर के सेमिनार व अन्य प्रैक्टीकल कक्षाएं भी ले सकते हैं. प्रतिदिन क्लास लेने के अलावा शिक्षक अनुसंधान के कार्य में भी वे सहयोग करें, इसकी व्यवस्था करने के लिए कॉलेजों को कहा गया है.
हाल ही में राज्य उच्च शिक्षा काउंसिल की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि कॉलेजों में अब क्लास बंक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. नियमित कक्षाओं व उपस्थिति के लिए जहां लगभग सभी कॉलेजों में बायोमेट्रिक प्रणाली स्थापित की गयी है, वहीं उनके पढ़ाने के घंटों का हिसाब किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










