अंधेरे के कारण बागड़ी मार्केट के बाहर नहीं निकाली जा सकी राख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2018 3:36 AM
कोलकाता : बागड़ी मार्केट में चार दिनों के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है, लेकिन आसपास के मार्केट में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है. इस कारण शुक्रवार को मार्केट के अंदर की जलीं दुकानों का राख नहीं निकाली जा सकी. सूत्रों के मुताबिक बाहर से मार्केट के अंदर […]
कोलकाता : बागड़ी मार्केट में चार दिनों के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है, लेकिन आसपास के मार्केट में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है. इस कारण शुक्रवार को मार्केट के अंदर की जलीं दुकानों का राख नहीं निकाली जा सकी. सूत्रों के मुताबिक बाहर से मार्केट के अंदर बिजली की व्यवस्था कर अंदर के विभिन्न फ्लोर से शुक्रवार को सामान को निकालने की बात थी.
निगम के कर्मी भी सुबह वहां पहुंच गये थे, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद मार्केट के अंदर अंधेरे में दुकानों की राख को बाहर निकालने के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण निगमकर्मी वापस लौट गये. इधर दूसरे व पांचवें माले में शुक्रवार को भी कुछ दफ्तरों के अंदर से चिनगारी निकलती देखी गयी, लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता के कारण उस पर काबू पाया गया.
आग बुझने के बाद बागड़ी मार्केट के आसपास मौजूद मार्केट में दुकानदार अंधेरे में व्यापार करने को मजबूर हैं. लोगों का कहना है कि आग तो पूरी तरह से काबू में आ गयी है. अब बिजली विभाग की टीम अपनी जांच पूरी कर जल्द बिजली कनेक्शन चालू करे तो उन्हें कुछ हद तक राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










