तृणमूल में शामिल होंगे मालदा से कांग्रेस के दो विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 1:51 AM
विज्ञापन
मालदा : हाल के पंचायत चुनाव में तृणमूल ने मालदा में वाम और कांग्रेस का दुर्ग ध्वस्त कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस अब वहां इन दोनों दलों का बचा-खुचा अस्तित्व भी खत्म कर देना चाहती है. बताया जाता है कि कांग्रेस के दो विधायकों सबीना यास्मीन और समर मुखर्जी का तृणमूल में जाना पक्का हो […]
विज्ञापन
मालदा : हाल के पंचायत चुनाव में तृणमूल ने मालदा में वाम और कांग्रेस का दुर्ग ध्वस्त कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस अब वहां इन दोनों दलों का बचा-खुचा अस्तित्व भी खत्म कर देना चाहती है. बताया जाता है कि कांग्रेस के दो विधायकों सबीना यास्मीन और समर मुखर्जी का तृणमूल में जाना पक्का हो चुका है.
चर्चा है कि आगामी 21 जुलाई को शहीद दिवस पर कोलकाता में आयोजित जनसभा के मंच से मालदा के ये दोनों विधायक तृणमूल में शामिल होंगे. समर मुखर्जी रतुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधायक का चुनाव जीते हैं. वहीं, सबीना यास्मीन मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं.
विधायक समर मुखर्जी और सबीना यास्मीन ने बताया कि दोनों बिना शर्त तृणमूल में शामिल होंगे. बात पक्की हो चुकी है. तृणमूल में दोनों को क्या जगह मिलती है, बस इसका इंतजार हो रहा है. सबीना यास्मीन ने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी को उभारने से रोकने के लिए तृणमूल ही एकमात्र चारा है.
ममता बनर्जी पूरे राज्य में विकास और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ समझौताविहीन लड़ाई का प्रतीक हैं. उनके साथ खड़े होने के लिए ही तृणमूल में शामिल होने का फैसला लिया है.इस बारे में पूछे जाने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा सांसद मौसम नूर ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है. अगर कोई पार्टी छोड़कर जाना ही चाहे, तो वह उसे रोक नहीं सकतीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










