दो पॉकेटमार की लोगों ने की पिटाई

Updated at : 17 Apr 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
दो पॉकेटमार की लोगों ने की पिटाई

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत भिरंगी मोड़ बस स्टैंड पर दो पॉकेटमारों को रंगे हाथों पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की. खबर पाकर मौके पर भिरंगी मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात सिविक पुलिस का जवान गौरांग विश्वास और स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करते हुए दोनों को थाने पहुंचाया. पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना अंतर्गत भिरंगी मोड़ बस स्टैंड पर दो पॉकेटमारों को रंगे हाथों पकड़ा और उनकी जमकर पिटाई की. खबर पाकर मौके पर भिरंगी मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात सिविक पुलिस का जवान गौरांग विश्वास और स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करते हुए दोनों को थाने पहुंचाया. पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

दोनों जामुड़िया के रहनेवाले हैं. उल्लेखनिय है कि एक बस दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थी. इसी दौरान दोनों ने एक महिला यात्री का पर्स और मोबाइल गायब कर दिया. जब महिला को पता चला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर वहां खड़े लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. उनकी तलाशी लेने पर उसके पास से महिला का मोबाइल और पर्स बरामद हुआ. इसके बाद लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola