आसनसोल : राणा बनर्जी हत्याकांड में सुनवाई टली, बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की अपील पर अगली सुनवाई 18 को
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 12:40 AM
आसनसोल : केटरिंग व्यवसायी राणा बनर्जी हत्याकांड में आरोपी कृष्णेन्दू मुखर्जी के पुलिस रिमांड में रहने के कारण इस हत्याकांड की पूर्व निर्धारित सुनवाई पहली तिथि बुधवार को नहीं हो सकी. न्यायिक हिरासत में बंद पांच आरोपी पिता पुत्र मिल्टन सेन, सागर सेन, अजय हाड़ी, सुभाष मंडल, बबलू बनर्जी ऊर्फ प्रभाष के वकीलों ने अदालत […]
आसनसोल : केटरिंग व्यवसायी राणा बनर्जी हत्याकांड में आरोपी कृष्णेन्दू मुखर्जी के पुलिस रिमांड में रहने के कारण इस हत्याकांड की पूर्व निर्धारित सुनवाई पहली तिथि बुधवार को नहीं हो सकी. न्यायिक हिरासत में बंद पांच आरोपी पिता पुत्र मिल्टन सेन, सागर सेन, अजय हाड़ी, सुभाष मंडल, बबलू बनर्जी ऊर्फ प्रभाष के वकीलों ने अदालत में दलील दी कि इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी भी सरेंडर कर चुका है और वह पुलिस रिमांड में है.
सुनवाई होने पर जांच प्रभावित हो सकती है. दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद ट्रायल कोर्ट के अतिरिक्त जिला जज (एडीजे) स्पेशल कोर्ट मनोज कुमार राय ने सुनवाई की अगली तिथि 18 फरवरी तय की. हालांकि 18 तारीख को भी मामले की सुनवाई हो पाएगी या नहीं, इसकी संभावना काफी कम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










