बिजली सप्लाई कटी तो गुस्‍साये लोगों के उठाया ये कदम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2018 12:01 AM

विज्ञापन

बर्नपुर : वार्ड संख्या 81 अंतर्गत रामबांध सुपर कॉलोनी के निवासियो ने पांच दिन पहले बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में शनिवार को आईएसपी के टाउन विभाग कार्यालय के गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. सूचना पाकर स्थानीय पार्षद सोना गुप्ता पहुंचे और टाउन विभाग के अधिकारियो से बात की. उन्होने कहा कि इस इलाके में […]

विज्ञापन

बर्नपुर : वार्ड संख्या 81 अंतर्गत रामबांध सुपर कॉलोनी के निवासियो ने पांच दिन पहले बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में शनिवार को आईएसपी के टाउन विभाग कार्यालय के गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. सूचना पाकर स्थानीय पार्षद सोना गुप्ता पहुंचे और टाउन विभाग के अधिकारियो से बात की. उन्होने कहा कि इस इलाके में वर्षो से टाउन विभाग के द्वारा बिजली की सप्लाई की जा रही है.

अचानक किसी कारण से बिजली का कनेक्शन काट दिया गया. जिससे इलाके के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इलाके के लोगो ने विरोध में टाउन कार्यालय का धेराव किया. अधिकारियो ने बिजली सप्लाई पुन: शुरू करने का आश्वासन दिया. डीजीएम (टीएस) अनुपम राय ने कहा कि बिजली की सप्लाई को मरम्मत के कार्य के दौरान बंद किया गया था. उसे शीघ्र चालू करने की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola