पुरूलिया के सभी पांच बूथों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2018 4:06 AM
आद्रा : पुरुलिया जिले के पांच मतदान केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. बागमुंडी प्रखंड अंतर्गत 87 नंबर बूथ, पारा प्रखंड अंतर्गत 71 एवं 103 नंबर बूथ, रघुनाथपुर प्रखंड दो के 7 6 नंबर बूथ, नितुरिया प्रखंड के 66 नंबर बूथ पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ गुआ. मतदाताओं ने कतारों में खड़ा […]
आद्रा : पुरुलिया जिले के पांच मतदान केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण पुनर्मतदान हुआ. बागमुंडी प्रखंड अंतर्गत 87 नंबर बूथ, पारा प्रखंड अंतर्गत 71 एवं 103 नंबर बूथ, रघुनाथपुर प्रखंड दो के 7 6 नंबर बूथ, नितुरिया प्रखंड के 66 नंबर बूथ पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ गुआ. मतदाताओं ने कतारों में खड़ा होकर शाम तक मतदान किया.
प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. सभी बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा. दोपहर दो बजे के बाद तेज आंधी एवं बारिश के कारण कुछ देर तक मतदान बाधित हुआ. बाद में फिर से मतदान हुआ. गुरुवार को जिला के 20 प्रखंड कार्यालयों में मतगणना सुबह आठ बजे से आरंभ होगी. कुल 8650 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला होगा. वीरभूम के छह बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण: पानागढ़. वीरभूम जिले के छह बूथों पर शांतिपूर्ण रूप से पुनर्मतदान हुआ. मयूरेश्वर के दो बूथों तथा मोहम्मद बाजार के चा बूथों पर सुबह से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ. महिला मतदाताओं की भीड़ सबसे ज्यादा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










