आसनसोल चित्तरंजन मुख्य मार्ग किया अवरोध
रूपनारायणपुर : हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड (एचसीएल) रूपनारायणपुर के स्टेट अधिकारी स्वरूप लाल मित्ना द्वारा एसबीआई, पोस्ट ऑफिस, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, बीएसएनएल कार्यालय, नगरी में स्थित दुकानदारों और डीएवी स्कूल को आवासों को खाली करने के लिए सुनवाई की नोटिस जारी किये जाने के खिलाफ दुकानदारों ने एकजुट होकर रविवार की सुबह आसनसोल चित्तरंजन मुख्य मार्ग देशबंधु […]
रूपनारायणपुर : हिंदुस्तान केबल्स लिमिटेड (एचसीएल) रूपनारायणपुर के स्टेट अधिकारी स्वरूप लाल मित्ना द्वारा एसबीआई, पोस्ट ऑफिस, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, बीएसएनएल कार्यालय, नगरी में स्थित दुकानदारों और डीएवी स्कूल को आवासों को खाली करने के लिए सुनवाई की नोटिस जारी किये जाने के खिलाफ दुकानदारों ने एकजुट होकर रविवार की सुबह आसनसोल चित्तरंजन मुख्य मार्ग देशबंधु पार्क में अवरोध किया. बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था.
दो घंटे तक आंदोलन चलने के बाद विधयाक विधान उपाध्याय ने आकर आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ है. जबरन उनसे कोई दुकान खाली नहीं करा सकता है और इसके लिए कोई जुर्माना नहीं देना होगा. उनके आश्वासन पर दोपहर 12 बजे आंदोलन समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










