शराब के नशे में धुत युवक ने मचाया तांडव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2017 8:42 AM
कोलकाता. शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने कालीघाट इलाके में शुक्रवार रात जमकर तांडव मचाया. उसे पकड़ने में पुलिस को भी तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. घटना कालीघाट इलाके के हरिश चटर्जी स्ट्रीट में देर रात 2.30 बजे की है. शराबी का नाम प्रताप गुप्ता उर्फ मांटा है. वह उसी इलाके का […]
इस घटना के बाद एक क्षतिग्रस्त कार के चालक सुनील कुमार ने उसके खिलाफ कालीघाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि देर रात तकरीबन 2.30 बजे के करीब आरोपी प्रताप गुप्ता शराब के नशे में हाथ में लोहे की एक रॉड लेकर सड़क किनारे आया और पार्किंग लॉट में खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने लगा. एक-एक कर उसने तकरीबन 10 कारों के शीशे तोड़ डाले. सुनील कुमार ने बताया कि उसका विरोध करने पर उस पर भी हमला कर उसे जख्मी किया गया. किसी तरह से जान बचाकर वह वहां से भागा. कालीघाट थाने की पुलिस के मुताबिक खबर पाकर पुलिस की टीम उसे पकड़ने गयी तो वह अपने घर में घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया.
पुलिस जब उसके घर के दरवाजे के पास पहुंची तो उसने घर के अंदर से पालतू कुत्तों को उन पर छोड़ दिया. इस दौरान पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह 4.15 बजे के करीब दबोच लिया. शुक्रवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










