परदाफाश: कॉल सेंटर की आड़ में चलाते थे ठगी का धंधा, 16 गिरफ्तार, लकी ड्रॉ का लोभ देकर लगाते थे चूना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2017 8:13 AM
कोलकाता. कोलकाता पुलिस के धोखाधड़ी विभाग की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर कॉल सेंटर की आड़ में ठगी का धंधा चलानेवाले गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम गौरव सिंह, मयंक डिडवानिया, सौरभ मिश्रा, समियुल्लाह, मणि मरन, गौरव सिंह उर्फ राजा सिंह, नागेश, अमित प्रधान, यलेप्पा, चिंटू कुमार […]
इनमें से पश्चिम बंगाल के पांच, बिहार के चार, तामिलनाडु के तीन, कर्नाटक के तीन और एक आरोपी ओड़िशा का रहनेवाला है. सियालदह कोर्ट में पेश करने पर सभी को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दे दिया गया है. इनके पास से पुलिस ने 60 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, पांच सरकारी व गैर सरकारी बैंक के पासबुक व डोंगल जब्त किये है. गिरोह के 13 सदस्यों को बागुइहाटी से व तीन सदस्यों को कैखाली और केष्टोपुर से गिरफ्तार किया गया है. बागुइहाटी में एक चिकित्सक के मकान का एक फ्लोर किराये पर लेकर यह गिरोह कॉल सेंटर की आड़ में यह गोरखधंधा चला रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










